पटना, जनवरी 30 -- राज्य के दो प्रमंडलों पटना और पूर्णिया के सभी जिलों के अपराधियों के खिलाफ दिसंबर, 2025 में 13,253 समन जारी किए गए। वहीं, जमानतीय बांड 6000, गैर जमानतीय बांड 6096, इश्तेहार 1198 और कुर्की 634 का तामिला कराया गया। इस बात की जानकारी शुक्रवार को गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव अरविंद कुमार चौधरी की अध्यक्षता में दोनों प्रमंडलों के सभी जिलों के साथ समीक्षा बैठक में दी गई। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चौधरी ने अभियोजन कार्यों की प्रगति के संबंध में जिलेवार समीक्षा की। इनमें जिले में लंबित और जारी किए गए समन, वारंट, कुर्की, जब्ती की समीक्षा शामिल है। बैठक में बताया गया कि इन दोनों प्रमंडलों के जिले के न्यायालयों में 5123 साक्षियों की गवाही कराई गई तथा सीसीटीएनएस पर 8575 प्राथमिकी दर्ज की गयी। 14,155 कांडों का निबटारा कराया गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.