पटना, फरवरी 11 -- पथ निर्माण मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा है कि राजधानी पटना को दक्षिण बिहार के प्रमुख जिलों को संपर्कता देने के लिए पटना-औरंगाबाद-हरिहरगंज सड़क का चौड़ीकरण होगा। इसको लेकर जल्द ही डीपीआर भारत सरकार को भेजा जाएगा। विधानसभा में बुधवार को मंत्री ने त्रिविक्रम नारायण सिंह के सवाल पर यह जानकारी दी। मंत्री ने कहा कि विभाग के द्वारा केंद्र सरकार को इस संबंध में प्रस्ताव भेजा गया था, जिसके बाद वहां से डीपीआर की मांग की गई है। त्रिविक्रम सिंह ने इस सवाल के जरिया कहा कि यह सड़क संकीर्ण होने और भारी यातायात होने के कारण यहां दुर्घटनाएं अधिक होती हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.