पटना, मार्च 19 -- पटना एयरपोर्ट परिसर में नए टर्मिनल भवन तक जाने का नया रास्ता 31 मार्च तक तैयार हो जाएगा। नई सड़क के निर्माण के लिए मंगलवार की देर रात एयरपोर्ट परिसर की चहारदीवारी तोड़ी गई। पीर अली पथ से टर्मिनल भवन तक जाने के लिए एलिवेटेड रास्ता का निर्माण पहले ही पूरा हो चुका है। ऐसे में नई सड़क बनाकर पीर अली पथ से एलिवेटेड रास्ते को जोड़ने के लिए जमीनी स्तर पर काम बुधवार को शुरू हो गया। एयरपोर्ट के कार्यकारी निदेशक उमाशंकर ने बताया कि अप्रैल में नई टर्मिनल बिल्डिंग का शुभारंभ होना है। ऐसे में 31 मार्च तक एयरपोर्ट परिसर में नई सड़क बनकर तैयार हो जाएगी। परिसर में फिनिशिंग का काम तेजी से हो रहा है। तय समय सीमा में काम पूरा कर लिया जाएगा। प्रवेश और निकास के मौजूदा रास्ते के बीच होगा नया मार्ग : पीर अली पथ पर मौजूदा प्रवेश और निकास के रास्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.