उरई, फरवरी 3 -- उरई। टे्रनों में होने वाली चोरियों की रोकथाम में रेलवे पुलिस के हर हथकंडे फेल साबित हो रहे है। सोमवार रात को एक बार फिर चोरों ने रेलवे पुलिस को चुनौती दी और झांसी कानपुर रेलमार्ग पर 19322 पटना इंदौर एक्सप्रेस के एसी कोच से महिला यात्री का पर्स चोरी हो गया। मामला उजागर हुआ तो चोर नगदी व कागजात लेकर पर्स शौचालय में फेंक कर भाग गए। आरपीएफ के एएसआई अनिल कुमार ने जीआरपी के साथ गाड़ी अटेंड की और पूरे मामले की जांच की। पीड़िता ने उज्जैन में तहरीर देने की बात कही। महिला पटना अपने घर गई थी। उनके पति इंदौर में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं। महिला यात्री नीतू कुमारी पत्नी राकेश कुमार निवासी वासुदेवपुरम चंदेल जनपद वैशाली बिहार जो पटना से उज्जैन तक एसी कोच टू में यात्रा कर रही थी। यात्री के अनुसार सोमवार देर रात को ट्रेन कानपुर से...