आरा, मार्च 11 -- -शाहाबाद पथ प्रमंडल को संचालित योजनाओं को जल्द पूरा करने का आदेश आरा, एक संवाददाता। पटना-आरा-सासाराम एनएच-119 ए फोरलेन निर्माण को लेकर मंगलवार को मंगलवार को डीएम तनय सुल्तानिया ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से फोरलेन परियोजना, ग्रामीण कार्य विभाग और पथ निर्माण विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान डीएम ने सासाराम और पटना के परियोजना निदेशकों को मार्ग संरेखण के तहत पिलरिंग कार्य को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। साथ ही संबंधित एसडीओ को पिलरिंग कार्य का सतत निगरानी सुनिश्चित करने का आदेश दिया। उन्होंने परियोजना निदेशक एनएचएआई सासाराम को मुआवजा प्रक्रिया में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित करने का निर्देश दिया। वहीं डीएम ने कार्यपालक अभियंता ग्रामीण कार्य विभाग आरा व पीरो को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.