वरीय संवाददाता, फरवरी 1 -- पटना के मुन्नाचक स्थित शंभू गर्ल्स हॉस्टल में रहकर नीट की तैयारी कर रही छात्रा से हुई दरिंदगी और मौत के मामले में पुलिस की अब तक की जांच बेनिष्कर्ष रही। 16 दिनों की तफ्तीश और छानबीन के बावजूद भी एसआईटी सच सामने नहीं ला सकी। शुरुआत में पुलिस ने छात्रा की मौत को आत्महत्या बताया और दुष्कर्म की संभावना से इनकार किया। लेकिन पीएमसीएच की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यौन हिंसा की आशंका सामने आने के बाद पुलिस बैकफुट पर आ गई। इसके बाद एसआईटी गठित कर हॉस्टल संचालक, अस्पताल के डॉक्टरों और अन्य संदिग्धों से पूछताछ की गई। साथ ही पटना और जहानाबाद में 80 से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए और छात्रा व संदिग्धों के मोबाइल फोन के सीडीआर समेत अन्य तकनीकी साक्ष्य जुटाए गए। इसके बावजूद मामला अभी तक बेनतीजा रहा। लोग अब सीबीआई जांच से सच्चाई ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.