प्रधान संवाददाता, फरवरी 24 -- पटना में नीट की तैयारी करने वाली जहानाबाद की छात्रा की मौत की जांच कर रही सीबीआई ने सोमवार को शंभू गर्ल्स हॉस्टल की संचालिका नीलम अग्रवाल और दो वार्डेन से तीन घंटे तक पूछताछ की। तीनों को लेकर सीबीआई दोपहर बाद हॉस्टल पहुंची थी। घटना की कई बिंदुओं पर उनसे जानकारी ली गई। संचालिका ने उस दिन की घटना के बारे में सीबीआई को विस्तार से जानकारी दी। सूत्रों के मुताबिक संचालिका और दो वार्डेन द्वारा दी गई जानकारी और अबतक जुटाए गए साक्ष्यों का सीबीआई मिलान कर रही है। छह जनवरी को शंभू गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा बेहोशी की हालत में मिली थी। सूत्रों का कहना है कि सीबीआई हॉस्टल संचालिका से पूछा कि घटना के दिन क्या वह वहां मौजूद थीं। सबसे पहले उन्हें किसने सूचना दी कि छात्रा अपने कमरे में बेहोशी की हालत में है। सूचना मिलने के बाद ...