पटना, मार्च 18 -- बिहार की राजधानी पटना और राजगीर के अलावा तीन और शहरों में नए चिड़ियाघर खोले जाएंगे। जिसमें सासाराम, गया और जमुई शामिल है। सहकारिता मंत्री डा. प्रेम कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि अररिया में भी चिड़ियाघर बन रहा है। पटना, राजगीर के बाद तीन नए जू खुलने के बाद राज्य में चिड़ियाघरों की संख्या 6 हो जाएगी। डा. प्रेम कुमार विधानसभा में सहकारिता, पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन, गन्ना उद्योग और पशु एवं मत्स्य संसाधन विभागों के बजट भाषण पर बोल रहे थे। उन्होने कहा कि नए चिड़ियाघरों की स्थापना के बाद बिहार में इको-टूरिज्म को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है, साथ ही राज्य की समृद्ध वन्यजीव विरासत को संरक्षित करने और उसकी रक्षा करने में भी मदद मिलेगी। तमिलनाडु की आबादी केवल आठ करोड़ है और चार जैविक उद्यान हैं, जबकि बिहार में केवल दो हैं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.