पटना, अप्रैल 11 -- पुलिस की गश्ती को लेकर तमाम दावे, नर्दिेश और सख्ती के बाद भी जिलों में इसको लेकर लापरवाही बरती जा रही है। पुलिस मुख्यालय ने फरवरी महीने की समीक्षा की जिसमें सच्चाई सामने आई। गश्ती को लेकर किस कदर लापरवाही बरती जा रही है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 24 जिलों में उक्त महीने में गश्ती में बेहतर करने वाले कितने पदाधिकारी को न तो पुरस्कृत किया गया न ही लापरवाही करने वाले कितने पुलिस वालों को सजा दी गई। इस तरह की लापरवाही पर एडीजी लॉ एंड ऑर्डर ने नाराजगी जताई है।इन जिलों में वरीय अधिकारियों की मॉनिटरिंग पर उठाए गए सवाल गश्ती को लेकर फरवरी महीने में जिन 24 जिलों से पुरस्कृत और सजा देने की रिपोर्ट नहीं भेजी गई उनमें भागलपुर, बांका, नवगछिया, पूर्णिया, मधेपुरा, मुंगेर, शेखपुरा, खगड़िया, पटना, नालंदा, नवादा, रोहतास, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.