लोहरदगा, दिसम्बर 30 -- भंडरा, प्रतिनिधि। भंडरा-बेडो मुख्य सड़क किनारे स्थित पझरी पहाड़ में बना सीढ़ी पर्यटकों को आकर्षित करने लगा है। पहाड़ में बना सीढ़ी सैलानियों को लुभा रहा है। लोहरदगा से बीस किमी दुर स्थित इस आकर्षक पहाड़ को पर्यटन क्षेत्र के रुप में विकसित करने के उदेश्य से प्रशासन द्वारा पहाड़ में उपर तक जाने के लिये सीढ़ी और पूरे पहाड़ में रोशनी की व्यवस्था कराई गई है। इसके अलावे पर्यटकों के सुविधा के लिये तलहटी पर शौचालय व प्रतीक्षागृह भी बनाये गये हैं। पहाड़ में चढ़ कर लोग प्राकृतिक छटाओं का आनंद ले सकते हैं। साथ ही परिवार के साथ पिकनिक का भी आनंद ले सकते हैं। इसका क्षेत्रफल 74 एकड़ है। पहाड़ में करीब आधे दर्जन प्राकृतिक गडढे हैं। स्थानीय लोग इसे चुंआ गड्ढा कहते हैं। उसमें सालों भर पानी भरा रहता है। गर्मियों में स्थानीय लोग इसमें नहाया कर...