प्रयागराज, जनवरी 5 -- प्रयागराज, संवाददाता। पजावा रामलीला कमेटी के प्रांगण में सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह, भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. मुरली मनोहर जोशी और महापौर गणेश केसरवानी का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान महापौर ने कहा कि पूर्व सीएम कल्याण सिंह हम सब की स्मृति में सदैव जीवंत रहेंगे, उन्होंने प्रदेश का सीएम रहते हुए ऐतिहासिक फैसले लिए जिसे जनता आज भी याद करती है, वहीं डॉ. मुरली मनोहर जोशी प्रयागराज की जनता के हित में स्वर्णिम विकास कार्य किए है। इसी क्रम में व्यापारी एकता समिति उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष विजय गुप्ता के नेतृत्व में व्यापारियों ने ढोल नगाड़ों के साथ फूल मालाएं पहनाकर महापौर को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर यमुनापर के जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला, मनोज कुमार मिश...