साहिबगंज, दिसम्बर 23 -- साहिबगंज। साहिबगंज व आसपास के ग्रामीण इलाकों सहित पूरा जिला बीते चार दिनों से शीतलहरी की चपेट में हैं। सुबह से कई जगह पर घना कुहासा छाया रहा । तेज ठंडी पछुवा हवा चलने से सुबह से लेकर दोपहर तक लोगों को काफी ठंड का अहसास हुआ। मंगलवार को यहां का अधिकतम तापमान 21 व न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। दरअसल, मंगलवार की सुबह से लेकर ही बहुत अधिक ठंड, ठिठूरन रही। तेज हवा चलने के कारण कनकनी काफी रही। चौथे दिन में मौसम काफी खराब रहा। मंगलवार को धूप भी दोपहर 12.30 बजे के बाद कुछ देर के लिए निकला। दोपहर बाद से हवा की गति कुछ नरम हुई तो लोगों ने राहत महसूस किया। उधर, शहर के कई चौक चौराह, घरों के बाहर लोग आग तापते ठंड का प्रभाव कम करने का प्रयास कर रहे थे। ठंड का सबसे अधिक प्रभाव ग्रामीण इलाकों में देखने को मि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.