गाजीपुर, मार्च 5 -- गाजीपुर, संवाददाता। रात से ही तेज रफ्तार से चल रही पछुआ हवा ने एक बार फिर ठंड को बढ़ा दिया है। इससे गेहूं की खेती करने वाले किसानों की परेशानी बढ़ गई है। उन्हें चिंता सता रही है कि खेतों में सिंचाई के बाद कहीं फसलें गिर न जाएं। कृषि विशेषज्ञों ने इस दौरान गेहूं की फसल की सिंचाई न करने की सलाह दी है। कृषि वैज्ञानिक कपिल देव शर्मा ने बताया कि किसान किसी भी दशा में हवा के दौरान फसल की सिंचाई न करें। अगर करें तो रात में हवा बंद होने पर लेकिन इतना ध्यान रखें कि दोमट मिट्टी के खेतों में हवा पूरी तरह बंद होने के बाद ही पानी दें। क्योंकि, दोमट मिट्टी में कई दिनों तक पानी भरा रहता है। गेहूं का पौधा गिरने की दशा में दाना पूरी तरह से विकसित नहीं हो पाएगा। काश्तकार अबरार अहमद का कहना है कि गेंहू फसल को सिंचाई की जरूरत है लेकिन, ते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.