बदायूं, दिसम्बर 1 -- बदायूं, संवाददाता। पछवा हवा ने नवंबर महीने के आखिरी दिन कड़ाके की सर्दी का एहसान करा दिया है। दिनभर चली पछुवा हवा ने जनमानस की कंपकंपी छुड़ा दी है। हर कोई गर्म कपड़ों में लिपटा और शाम के समय अलाव के सहारे दिखा है। सड़कों पर जिस तरह शाम होने से पहले सन्नाटा पसरा उससे लगा की सर्दी सताने लगी है। रविवार को नवंबर महीने का अंतिम दिन रहा। दिन का अधिकमत तापमान 24 डिग्री रहा है और न्यूनतम तापमान सात डिग्री रहा है। दिन की शुरूआत तो साफ मौसम के बीच हुई और दिनभर साफ मौसम के बीच धूप खिली रही। मगर सुबह आठ बजे के बाद धीरे-धीरे पछवा हवा ने रफ्तार पकड़ी जो दिन में जाकर 17 किलो मीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पछवा हवा चली है। दिनभर चली पछुवा हवा ने दिन में ही सर्दी से कंपकंपी छुड़ा दी। शाम को छह बजने से पहले ही शहर की सड़कों पर सन्नाटा पस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.