विकासनगर, दिसम्बर 24 -- पछुवादून में बुधवार को पर्वतीय गांधी स्व. इंद्रमणि बडोनी की जयंती मनाई गई। राजनैतिक तथा सामाजिक संगठनों ने स्व. बडोनी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। उत्तराखंड क्रांति दल ने डाकपत्थर स्थित कार्यालय पर स्व. बडोनी को श्रद्धासुमन अर्पित किए। उक्रांद के केंद्रीय सचिव मनोज कंडवाल ने कहा कि पहाड़ के गांधी स्वर्गीय इंद्रमणि बडोनी के संघर्षों, सिद्धांतों और मूल्यों के पथ पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने कहा कि आज आवश्यकता है कि युवा पीढ़ी उनके विचारों से प्रेरणा लेकर उत्तराखंड के हितों की रक्षा और राज्य के समग्र विकास के लिए संगठित होकर कार्य करे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.