विकासनगर, अक्टूबर 7 -- महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर चकराता में वाल्मीकि समाज के लोगों ने महर्षि वाल्मीकि भगवान की भव्य शोभायात्रा निकाली। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया। विकासनगर, सेलाकुई में भी लोगों ने मंदिर में पूजा-अर्चना कर झंडारोहण किया और शाम को भजन संध्या का आयोजन किया, जिसमें श्रद्धालु जमकर थिरके। चकराता में सोमवार रात बाजार स्थित वाल्मीकि मन्दिर में भजन-कीर्तन हुए। इसके बाद मंगलवार सुबह प्रभातफेरी और आरती के बाद मन्दिर में भंडारा किया गया। जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इसके बाद बाजार में वाल्मीकि मन्दिर के पास स्थित चकराता-कालसी मार्ग से भव्य शोभायात्रा निकाली। जो कैंट कार्यालय के पास से बस स्टैंड, कैलाना डाकघर, वीर केसरी मार्किट, से सदर बाजार होते हुए छावनी बाजार के अमोली मोहल्ला स्थित वाल्मिकी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.