विकासनगर, मार्च 18 -- पछुवादून में वर्तमान में पशु चोरों का आतंक है। कोतवाली विकासनगर क्षेत्र के डाकपत्थर देवीथला में पशु चोरों ने दो लोगों की गोशाला से दो भैंस और नौ बकरियां चोरी कर ली। जबकि, चार दिन पहले होरावाला, डोभरी से भी दो भैंस और सहसपुर में चोरों ने एक भैंस चोरी कर ली। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। पछुवादून में इस समय पशुचोर सक्रिय हैं। जिससे पशुपालकों में दहशत का माहौल बना हुआ है। चार दिन के अंदर पछुवादून में अलग-अलग क्षेत्रों से पशु चोरी के चार मामले सामने आ चुके हैं। चार दिन पहले चोरों ने होरोवाला से मेहर सिंह, डोभरी से नसुरुद्दीन की भेंस चोरी कर ली। इसके बाद सोमवार को चोरी ने देवीथला से विरेंद्र सिंह चौहान और पूरण सिंह चौहान की गौशाला से दो भैंसे और नौ बकरे चोरी कर लिए। विरेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.