कटिहार, जनवरी 30 -- कटिहार, वरीय संवाददाता जिले में पछुआ हवा के प्रभाव से मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलता नजर आ रहा है। अगले 24 घंटे में दिन के तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है, जबकि रात का तापमान 13 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर बना रहेगा। गुरुवार को जिले का अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिनभर आसमान साफ रहा और मौसम शुष्क बना रहा, लेकिन सुबह और शाम हल्की ठंड ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर किया। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक पंकज कुमार ने बताया कि इस दौरान 8 से 17 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवा चलेगी। इसके चलते सुबह और शाम के समय ठंडक बढ़ेगी, जबकि दोपहर में तेज धूप के कारण मौसम कुछ हद तक आरामदायक रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान 11 ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.