जहानाबाद, फरवरी 8 -- जहानाबाद, नगर संवाददाता। जिले में फरवरी के पहले सप्ताह से ही मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। पछुआ हवा के जोर के साथ दिन के तापमान में भी इजाफा दर्ज किया जा रहा है। मौसम के इस बदले मिजाज ने रबी फसल को लेकर किसानों की चिंता बढ़ा दी है। पिछले कुछ दिनों से दिन में पछुआ हवा के बीच तेज धूप और हल्की गर्मी का एहसास होने लगा है, जबकि सुबह और शाम में ठंड पड़ रही है। जिले में पांच दिनों से पछुआ हवा चल रही है। रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि आर्द्रता का स्तर 52 प्रतिशत रहा। दिन भर 12 से 17 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार मंगलवार तक पछुआ हवा 12 से 19 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी। इस दौरान अध...