कटिहार, नवम्बर 17 -- कटिहार, वरीय संवाददाता कटिहार जिले में मौसम एक बार फिर करवट लेने लगा है। नवंबर के दूसरे पखवाड़े में जहां सुबह-शाम ठंडक बढ़ने की उम्मीद रहती है, वहीं अगले 24 घंटे में दिन के तापमान में वृद्धि की संभावना जताई गई है। पछुआ हवा की गति मंद पड़ने से दिन की गर्माहट थोड़ी बढ़ सकती है। हालांकि रात के तापमान में किसी खास बदलाव के संकेत नहीं हैं। रविवार को जिले में 27 डिग्री सेल्सियस अधिकतम और 15 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। सुबह से लेकर शाम तक 5 से 11 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पछुआ हवा बहती रही, जिससे एक हल्की ठंडक बनी रही। लेकिन अगले 24 घंटे में हवा की रफ्तार कम होने के कारण तापमान में हल्की वृद्धि संभव है। दिन के तापमान में वृद्धि की संभावना कृषि विज्ञान केंद्र, कटिहार के वैज्ञानिक पंकज कुमार ने बताया क...