जहानाबाद, नवम्बर 10 -- मखदुमपुर ,निज संवाददाता। प्रखंड में पिछले दो-तीन दिनों में ठंड में अचानक बढ़ोतरी हो गई है। जिसका कारण पछुआ हवा है। आमतौर पर नवंबर के दूसरे सप्ताह तक ठंड का आगमन हो जाता है। इस वर्ष भी ठंड का आगमन समय पर ही माना जा रहा है। ठंड बढ़ने से लोगों के जल जीवन पर असर देखा जा रहा है। सुबह शाम ठंड अधिक रहने से लोग गर्म कपड़े पहन कर निकल रहे हैं। सुबह में लोग धूप में बैठने लगे हैं। सुबह टहलने वाले लोग धूप निकलने के बाद निकल रहे हैं। हालांकि दोपहर के समय ठंड का प्रकोप कम होता है। बाजार में कपड़े की दुकानों में गर्म कपड़े की बिक्री शुरू हो गई है। ठंड के कारण खेतों में काम करने वाले लोग भी देर से जा रहे हैं। ठंड गिरने से कृषि कार्य के लिए अच्छा माना जा रहा है। किसानों का कहना है कि 15 नवंबर से गेहूं की बुवाई शुरू हो जाती है। इसके अलावा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.