अररिया, दिसम्बर 21 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। फारबिसगंज सहित आस-पास के इलाकों में एकाएक मौसम में परिवर्तन होने ठंड एकदम से बढ़ गई है। शनिवार की सुबह और शाम को पूरा शहर कोहरे की चादरों में लपटे नज़र आ रहा है। हालांकि दोपहर में समय के लिए निकली धूप से लोगों को थोड़ी राहत अवश्य मिल गई है। ऐसा ही नजारा फारबिसगंज में बीते दो- तीन दिनों से देखने को मिल रहा है। इधर पछुआ हवा के चलने से ठंड एकाएक बढ़ सी गई है। ठंड के चलते लोगों का जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया। सुबह और शाम दुकानदारों द्वारा लकड़ी की व्यवस्था कर चौक-चौराहो पर उसे जलाकर ठंड से बचने की कोशिश में लगे रहते है। ठंड से सबसे ज्यादा परेशानी दिहाड़ी कार्य करने वाले दैनिक मजदूरों पर पड़ी है। शहर सुबह 10-11 बजे तक कोहरे से ढका रहता है। जिससे कार्य करने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.