कटिहार, नवम्बर 13 -- कटिहार, वरीय संवाददाता जिले में मौसम का मिजाज तेजी से बदलने लगा है। पछुआ हवा के लगातार प्रभाव से रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। बुधवार को दिनभर सामान्य धूप रहने के बावजूद शाम होते ही ठंडी हवाओं का असर महसूस किया गया। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक पंकज कुमार ने बताया कि बुधवार को जिले में अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पछुआ हवा 4 से 11 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली, जिससे वातावरण में ठंडक घुल गई। अगले 24 घंटे में 13 पर पहुंचेगा रात का पारा वैज्ञानिकों के अनुसार अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री तक पहुंच सकता है। इससे सुबह और रात के समय ठंड और अधिक बढ़ेगी। वहीं, हवा की दिशा में परिवर्तन की संभावना भी जताई गई है। पछुआ हवा की जगह दक्षिण-प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.