बांका, दिसम्बर 6 -- कटोरिया (बांका), निज प्रतिनिधि। प्रखंड सहित आसपास के क्षेत्र में इन दिनों पछुआ हवा ने ठंड का प्रभाव अचानक बढ़ा दिया है। मौसम में गिरता तापमान आमलोगों की दिनचर्या पर भारी पड़ रहा है। सुबह के साथ ही ठंडी हवा ऐसी सिहरन पैदा कर रही है कि लोग मजबूरन अपने घरों में दुबके रह रहे हैं। जबकि शाम के बाद ठंड का प्रकोप और तेज होने लगता है। ठंड के कारण गांवों में दिखने वाली चहल-पहल गायब हो चुकी है। चहकने वाले पक्षी भी अपने घोंसलों से देर तक बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। मवेशियों को भी ठंड का असर झेलना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी कुछ दिनों तक पछुआ हवा जारी रहेगी। न्यूनतम तापमान में और गिरावट की संभावना है। ठंड का असर सबसे ज्यादा बच्चों और बुजुर्गों पर पड़ रहा है। सरकारी एवं प्राइवेट विद्यालयों के साथ-साथ कोचिंग जाने वाले छोटे-...