मऊ, जनवरी 4 -- मऊ, संवाददाता। जनपद में एक बार फिर गलन बढ़ गई है। रविवार को पछुआ हवा के तेज़ झोंकों और बदरी के चलते ठिठुरन और अधिक बढ़ गई। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहने और शीतलहर चलने से लोगों की कंपकंपी छूट गई। जिसके चलते बाज़ारों और सड़कों पर जनजीवन प्रभावित दिखा। पूरे दिन सूर्यदेव के दर्शन न होने से गलन भरी ठंड से लोग बेहाल दिखे। हालांकि अपराह्न बाद कुछ देर के लिए धूप तो निकली, लेकिन वह बेअसर रहीं। रविवार को अधिकतम तापमान 20.5 और न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस रहा। जनवरी महीने में लगातार मौसम के खराब होने से लोगों की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। रविवार सुबह की शुरुआत हल्के कोहरे के साथ हुई। जो आठ बजे तक छट गया, लेकिन आसमान में बादलों ने डेरा डाल दिया। इस बीच तेज पछुआ हवा के झोंके भी चलने। जिससे गलन बढ़ गई और लोग ठिठुरते नजर आए। ठ...