गाजीपुर, जनवरी 30 -- गाजीपुर। जिले में मौसम में अचानक बदलाव के कारण ठंड ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। पिछले दो दिनों में तापमान में गिरावट आई और सुबह के समय कोहरा और तेज हवाओं के चलते लोग ठिठुरते नजर आए। विशेषकर सुबह के समय दृश्यता काफी कम रही, जिससे वाहन चालकों को सड़कों पर चलने में कठिनाई का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार, पहाड़ी इलाकों में जारी बर्फबारी का असर जिला समेत आसपास के मैदानी इलाकों में भी देखने को मिला है। ठंडी हवाओं और कोहरे के कारण न केवल आमजन बल्कि छात्र, मजदूर और वाहन चालक भी परेशान हैं। स्थानीय लोग अलाव जलाकर और गर्म कपड़ों का सहारा लेकर ठंड से राहत पाने की कोशिश कर रहे हैं। सड़क यातायात भी प्रभावित हुआ है। सुबह के समय कई वाहन चालक अपने वाहनों की लाइट ऑन करके धीमी गति से सड़क पर चले। बाजारों में ठंड के कार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.