सुल्तानपुर, फरवरी 14 -- सुलतानपुर। जिले में पछुआ हवा की गति गुरुवार को फिर एकाएक तेज हो गई। जिससे मौसम फिर बदल गया। दिन में गेहूं की सिचाई करने वाले किसानों की फसल हवा के कारण गिर गई है। पछुआ हवा की गति 6.4 किलोमीटर प्रति घंटा चलने के कारण धूप होने के बाद भी लोगों को सुबह ठंड का एहसास हो रहा था। तापमान में रोजाना बदलाव होने से फसलों के साथ आमजन पर भी प्रभाव दिखने लगा है। जिले के मौसम में बदलाव होने से अधिकतम तापमान 28 डिग्री व न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस हो गया। इससे आर्द्रता अधिकतम 76 व न्यूनतम 34फीसदी हो गई। मौसम वैज्ञानिक अमरनाथ मिश्र की माने तो आगामी चौबीस घंटे में मौसम शुष्क रहने व हवा सामान्य गति से चलने की संभावना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...