सुल्तानपुर, जनवरी 31 -- सुलतानपुर। पछुआ हवाओं ने गायब हुई ठंड फिर वापस कर दी। शुक्रवार को सुबह आसमान में बादल होने से गलन होने से लोग दोपहर में धूप निकलने के बाद भी ठिठुरे रहे। मौसम में उतार-चढ़ाव होने से आमजनमानस पर भी प्रभाव पड़ने का खतरा है। ठंड वापस लौटने से गेहूं की फसल के लिए लाभदायक है। मौसम विभाग ने आगामी चौबीस घंटे में आसमान में बादल व सुबह हल्का कोहरा पड़ने की संभावना जताई है। जिले में जनवरी माह में ठंड पूरी तरह गायब हो गई थी, लेकिन शुक्रवार को पछुआ हवा चलने से मौसम पूरी तरह बदल गया। सुबह के समय आसमान में बादल होने से गलन बढ़ने से लोगों को ऊनी कपड़ा फिर पहनना पड़ा। कपड़ा पहनने के बाद भी शरीर में वर्फीली हवाएं सुई तरह चुब रही थी। दोपहर बाद धूप निकलने के बाद लोग छतो पर बैठे दिखे लेकिन हवा के चलते धूप में भी ठंड से राहत नही मिली। स...