संतकबीरनगर, अक्टूबर 12 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में मौसम का मिजाज-दिन ब-दिन बदलता जा रहा है। दिन के 12 बजे भी धूप में वह गर्मी नहीं है कि माथे पर पसीना ला दे। हवाओं का रुख भी बदल चुका है। शाम ढलते ही सिहरन शुरू हो जा रही है। घर के बरामदे में सोने वालों को चादर ओढ़नी पड़ रही है। अब न्यूनतम तापमान गिर कर 20 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है। दस दिन पहले मौसम की तल्खी जहां लोगों को परेशान करती थी, वहीं कार्तिक का महीना लगते ही मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है। आधी रात के बाद से ही तेजी से शीत पड़ने लग रही है। धान की फसलों से लेकर दूसरी फसलों को ओस की बूंदे ढंक लेती हैं। शीत को सूखने में 12 बज जाते हैं। ऐसे में लोग सुबह के समय शीत समाप्त होने के बाद ही खेत में जाते हैं। ठंडक बढ़ने का कारण पछुआ हवाओं को माना जा रहा है। शनि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.