गिरडीह, जनवरी 6 -- झारखंडधाम, प्रतिनिधि। क्षेत्र में सर्द शीतलहर का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। तापमान में भारी गिरावट और तेज पछुआ हवाओं के कारण आम जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक शीतलहर जारी रहने की एडवाइजरी जारी की है। साथ ही लोगों को सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी है। ग्रामीण क्षेत्रों में ठंड का असर सबसे अधिक देखने को मिल रहा है। गरीब और असहाय लोग ठंड से बेजार हैं। कई गांवों में लोग अलाव के सहारे रात काटने को मजबूर हैं। सड़कों, चौक-चौराहों और बस स्टैंडों पर अलाव जलाकर लोग किसी तरह ठंड से बचाव कर रहे हैं। इसके बावजूद ठंड जनित बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। सर्दी, खांसी, बुखार और सांस की समस्याओं से पीड़ित मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। शीतलहर का सबसे ज्यादा असर दिहाड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.