लखनऊ, फरवरी 13 -- मौसम में गुनगुनाहट बढ़ गई तो लोगों ने गर्म कपड़े आलमारी में रखना शुरू कर दिया। इस बीच, शुक्रवार से मौसम ने फिर हल्का यू टर्न लिया। गुरुवार के मुकाबले दिन और रात के तापमान में गिरावट हुई। इसकी वजह उत्तर पश्चिमी हवा की गति बढ़ना है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 25.6 दर्ज किया गया जो कि गुरुवार को 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। इसी तरह न्यूनतम तापमान एक दिन पूर्व 12.1 था जो कि आज 11.1 पर आ गया। मौसम विभाग के अनुसार अभी किसी खास बदलाव के संकेत नहीं हैं। 17-18 तारीख को पश्चिमी यूपी में एक विक्षोभ की वजह से बूंदाबांदी या बारिश हो सकती है। अभी हवा की गति तेज होने से तापमान थोड़ा नीचे आया है लेकिन आने वाले तीन चार दिन इसमें बढ़त होने का पूर्वानुमान है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.