झांसी, नवम्बर 6 -- आठ से 10 किमी रफ्तार से चलती पूरब-पश्चिम दिशाओं से हवाएं, गर्म कपड़ों में लिपटे शहरी, ..हल्के बादलों की पहरेदारी और झटका देता मौसम। नवंबर के पहले सप्ताह में सर्दी ने तेवरों का शुरूआती एहसास कराया। वहीं पछुआ ने ताप को नीचे सरका दिया। गुरुवार को अधिकतम पारा 29 तो न्यूनतम 14 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों की मानें तो आने वाले दिनों में ताप में गिरावट की संभावना है। गुरुवार को 5.32 बजे सूर्योदय हुआ। पूरब-पश्चिम से चल रही हवाएं मोर्चा संभालें रहीं। जिससे फिजां में तीखी सर्दी का एहसास हुआ। उस वक्त अधिकतम पारा उस वक्त 21 डिग्री के आसपास रहा। जिससे लोगों ने घरों में कैद होना मुनासिब समझा। गर्म कपड़ों में शहरी मॉर्निंग वॉक को निकले। आठ बजे करीब धूप ने दस्तक दी। लेकिन, वह बात नहीं थी। दोपहर 12 बजे सूरज गर्मजोशी से निकला। दो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.