मुरादाबाद, नवम्बर 11 -- मंगलवार सुबह बाहर निकले लोगों ने हवा में ठंडक बढ़ने का एहसास किया। पश्चिम दिशा से चली सर्द हवा ने मौसम के मिजाज को एकाएक बदला। रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे रिकार्ड किया गया। सुबह के समय हल्की धुंध छाने से सर्दी का एहसास और बढ़ गया। मुरादाबाद में रात का न्यूनतम तापमान गिरकर 14.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। जोकि सामान्य से एक डिग्री कम है। पिछले कई दिनों से रात का न्यूनतम तापमान सामान्य की तुलना में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक ऊपर बना हुआ था। मौसम विभाग के मुताबिक सर्द पछुआ हवा चलने से मौसम में ठंड बढ़ गई है। दिन का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड कयिा गया जोकि, सामान्य रहा। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी चौबीस घंटों में पश्चिम दिशा से सर्द हवा चलने का सिलसिला जारी रहेगा। सुबह के समय कोहरा छा सकता है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.