वाराणसी, दिसम्बर 1 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददता। पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने और ला नीना के कमजोर पड़ने से ठंड जोर पकड़ेगी। उत्तर-पश्चिम हवा के जोर पकड़ने से तापमान में गिरावट और सुबह-शाम कोहरा बढ़ेगा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मंगलवार से अधिकतम तापमान गिरने से दिन में कंपकंपी का अहसास होगा। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया अगले दो दिनों में उत्तरी पछुआ हवाओं का असर पूरे प्रदेश में दिखाई देगा। इससे ठंड बढ़ेगी। इससे पहले सोमवार सुबह आसमान में हल्का कोहरा । सुबह करीब सात बजे दृश्यता छह सौ मीटर थी। दिन का तापमान सामान्य 27 और रात का 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कोहरे के कारण बिहार के नरायनपुर अनंत स्टेशन से सूरत के लिए चलने वाली स्पेशल ट्रेन 29 घंटे और देहरादून-हावड़ा कुम्भ एक्सप्रेस 9.50 मिनट विलम्बत रहीं...