भदोही, दिसम्बर 6 -- भदोही, संवाददाता। जिले में पछुआ हवा के बहने के कारण रात में ठंड का एहसास आगामी दिनों में बना रहेगा। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश कुमार बरनवाल ने बताया कि आगामी सप्ताह साफ एवं शुष्क बना रहेगा। दिन में अच्छी धूप होने के कारण तापमान 24 से 25 डिग्री तक बना रहेगा। जबकि रात में बर्फीली हवा के कारण पारा लुढ़क कर 10 डिग्री तक आ जाएगा। किसानों से आह्वान किया कि फसलों को कीटों से बचाने को दवा का छिड़काव करें। साथ ही पशुपालकों से पशुओं को खुले आसमान के नीचे ना बांधने की बात कही। इससे उनके बीमार पड़ने की संभावनाएं पैदा होंगी। साथ ही दिन में ही फसलों की सिंचाई करने का आह्वान अन्नदाताओं से किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...