लखनऊ, दिसम्बर 2 -- दिसंबर की शुरुआत में ही तापमान में गिरावट हुई है। सोमवार-मंगलवार की रात इस सीजन की सबसे सर्द रही। रात का न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से एक डिग्री कम रहा। दिन के तापमान में भी गिरावट रही, यह 25.7 डिग्री सेल्सियस रहा। पिछले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान तीन डिग्री नीचे आया है। इसकी वजह एक के बाद एक गुजरे दो पश्चिमी विक्षोभ रहे। इनके निकल जाने के बाद पछुआ की गति बढ़ गई। उच्च हिमालयी इलाकों से होकर आ रही यह हवा तापमान गिरा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...