अररिया, जनवरी 5 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। फारबिसगंज सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड का सितम जारी है। शीतलहर का प्रकोप बढ़ने से सोमवार को पूरे दिन अनुमंडलवासी ठिठुरते रहे। बर्फीली हवा चलने से लोग कंपकंपाते दिखे। पछुआ हवा की रफ्तार से लोग ठंड से लगातार जूझने को विवश हैं। विगत एक पखवाड़े से अधिक समय से पड़ रहे लगातार ठंड से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। ठंड से निजात के लिए लोग घरों में अलाव जला रहे हैं। सुबह में घना कोहरा छाए रहने से सड़कों पर सन्नाटा पसर जा रहा है। दिन निकलने के बाद सड़कों पर आवागमन बढ़ रही है। पारा लुढ़कने से कनकनी बढ़ती जा रही है। ठंड से बच्चों व वृद्धजनों को अधिक परेशानी हो रही है। शाम ढलने के साथ तापमान में गिरावट का सिलसिला शुरु हो जाने से ठंड का सितम और बढ़ जा रहा है। मौसम विभाग ने आठ जनवरी तक कड़ाके की ठंड ...