दरभंगा, दिसम्बर 20 -- दरभंगा/सिंहवाड़ा, हिटी। जिले में गुरुवार की देर रात से घना कुहासा छाना शुरू हुआ जो शुक्रवार को दिनभर बरकरार रहा। धूप नहीं निकलने के कारण सड़कों पर आवागमन आम दिनों की तुलना में काफी कम रहा। कोहरे के कारण दिन में भी वाहनों को लाइट जलाकर धीमी गति में चलना पड़ा। शुक्रवार को जिले में अधिकतम तापमान 22 और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह गुरुवार की तुलना में एक डिग्री कम था। ठंड बढ़ने के कारण बच्चों को स्कूल जाने-आने में परेशानी हुई। अधिकतर बुजुर्ग भी मॉर्निंग वॉक करने नहीं निकले। ट्रेन परिचालन पर भी मौसम का प्रतिकूल असर पड़ा। नई दिल्ली से दरभंगा आने वाली बिहार संपर्क क्रांति निर्धारित समय सुबह 9.30 बजे से पांच घंटे विलंब से दरभंगा पहुंची। वहीं, 02570 क्लोन एक्सप्रेस जो नई दिल्ली से दरभंगा आती है, अपने निर्धार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.