मुजफ्फरपुर, नवम्बर 11 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। पछिया हवा चलने से तापमान में लगातार गिरावट जारी है। इस कारण शाम होते ही ठंड का एहसास होने लगता है। रातें सर्द होने लगी हैं। लोगों ने पंखा बंद कर कंबल का सहारा लेना शुरू कर दिया है। सुबह-शाम गर्म कपड़े भी लोग पहनने लगे हैं। मंगलवार को रात का तापमान सामान्य से करीब पांच डिग्री कम 12.5 डिग्री रहा। वहीं अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस जो सामान्य से 1.7 डिग्री सेल्सियस कम रहा। डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग ने पिछले तीन दिन का औसत तापमान जारी किया है, जिसमें अधिकमतम तापमान 28.8 एवं न्यूनतम 13.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। मंगलवार को मौसम विभाग ने अगले 12 से 16 नवंबर तक का पूर्वानुमान जारी किया है। विभाग के वरीय वैज्ञानिक सह नोडल पदाधिकारी डॉ. ए सत्तार ...