इटावा औरैया, फरवरी 11 -- इटावा, संवाददाता। शहर के पार्श्वनाथ दिंगबर जैन मंदिर लालपुरा में आचार्य सन्मति सागर महाराज के अतिंम शिष्य आचार्य सुबल सागर महाराज के सानिध्य में विधान 12 फरवरी से 19 फरवरी तक आयोजित होगा। पच्चीस मंडलीय सिद्ध चक्र महामंडल विधान के संबंध में बुधवार को सुबल सागर महाराज ने प्रेसवार्ता में बताया कि इस महामंडल विधान में सिद्ध परमेष्ठी भगवान की आराधना की जाएगी। सिद्धों की भक्ति और आराधना से संचित अशुभ कर्मों का क्षय होता है तथा आत्मा की शुद्धि का मार्ग प्रशस्त होता है। जैन समाज अध्यक्ष संजू जैन ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत गुरुवार सुबह भव्य घट यात्रा के साथ होगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। बरासो में मुनि सुबल सागर महाराज के निर्देशन में 414 फुट ऊंचे सुमेरु पर्वत का निर्माण किया जाएग...