मुजफ्फर नगर, जनवरी 31 -- नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के पचैंडा रोड पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने एक होटल पर छापेमारी की। पुलिस ने होटल मालिक व उसके पार्टनर के भाई को हिरासत में ले लिया है। होटल से चार युवक व युवतियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस को मौके से आपत्तिजनक सामान भी मिला है। होटल को तीन पार्टनर मिलकर चला रहे थे। पुलिस होटल मालिकों पर कार्रवाई की तैयारी कर रही है। वही सिटी मजिस्टे्रट ने गऊशाला रोड पर गुप्ता कैफे भी सील लगा दी है। शुक्रवार को पुलिस को सूचना मिली कि पचैंडा रोड पर स्थित रोज इन होटल में अनैतिक कार्य कराया जा रहा है। सीओ नई मंडी राजु कुमार साव व सिटी मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौर ने पुलिस टीम के साथ होटल पर छापेमारी की। पुलिस को होटल से अलग अलग कमरों में चार युवक व युवतियां मिली है। वहीं होटल के कमरों से आपत्त...