बिहारशरीफ, मार्च 9 -- पचेतन गांव में गाजे-बाजे के साथ निकाली गयी कलश यात्रा फोटो कलश: अस्थावां के पचेतन गांव में माथे पर कलश लेकर यात्रा में शामिल श्रद्धालु। अस्थावां, निज संवाददाता। प्रखंड के पचेतन गांव में रविवार को मां भागवती मंदिर की स्थापना को लेकर श्रद्धा और भक्ति से सराबोर 275 महिला और पुरुषों ने ढोल-नगाड़ों और गाजे-बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच 24 घंटे का अखंड कीर्तन शुरू हुआ। गांव में उत्साह और भक्ति का माहौल है। ग्रामीणों ने बताया कि देवी स्थान से कलश लेकर जयकारे लगाते हुए अस्थावां थाना परिसर में जलभरी की गयी। फिर कलश को देवी स्थान परिसर में स्थापित किया गया। इसमें मनोरमपुर, श्रीचंदपुर, चिस्तीपुर आदि गांवों की कीर्तन मंडलियां शामिल हुईं। ग्रामीण राजू, रत्नेश, जीतू, प्रदीप, सर्वेश, संजीत, घनश्याम, च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.