प्रयागराज, दिसम्बर 2 -- महीनों से फरार चल रहा पचीस हजार का इनामिया बदमाश सहबाज उर्फ अमीर माविया सोमवार को पुलिस की गिरफ्त में आ गया। उसे खुल्दाबाद थाना, एसओजी और सर्विलांस नगर की संयुक्त टीम ने दबोचा। शहबाज पर अपने साथियों के साथ अटाला के बक्शी बाजार स्थित लतर वाली मस्जिद के समीप बमबाजी करने का आरोप है। वारदात अगस्त माह की है। मामले में सात सीएलए एक्ट सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। चकिया कसारी-मसारी धूमनगंज निवासी सहबाज उर्फ अमीर माविया को मुखबिर की सूचना पर चौफटका पुल के नीचे से गिरफ्तार किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...