गया, फरवरी 6 -- तकनीकी शाखा और बाराचट्टी पुलिस की टीम ने पचास हजार रुपये के इनामी अपराधी विजय यादव को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किया गया अपराधी मोहनपुर थाना क्षेत्र के कटनीटांड़, नगहरा गांव का रहने वाला है। थानाध्यक्ष अमरेंद्र किशोर ने बताया कि तकनीकी शाखा की टीम को जानकारी मिली थी कि बाराचट्टी बाजार इलाके में विजय घुम रहा है। सुरक्षाबलों ने उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए अपराधी के खिलाफ बाराचट्टी और मोहनपुर थाने में डकैती से जुड़े चार केस दर्ज हैं। अपराध की इन घटनाओं को विजय कुछ अन्य अपराधियों के साथ मिलकर अंजाम दिया था। साल 2022 से ही दोनों थाना क्षेत्र में उसके खिलाफ डकैती और मद्य निषेध का मामला दर्ज हैं। तब से वह फरार चल रहा था। पकड़े गए अपराधी के आपराधिक इतिहास की जानकारी पुलिस ले रही है। बाद में सुरक्षा बलों ने आवश्यक पूछताछ के...