भदोही, जनवरी 4 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। नगर पंचायत ज्ञानपुर के 11 वार्डों में करीब 50 लाख से सीसी रोड और इंटरलाकिंग मार्ग का काम कराया जाएगा। 15वें वित्त के नगर पंचायत को 50 लाख रुपये की धनराशि मिलेगी। केंद्र और राज्य सरकार से 25-25 लाख स्वीकृत होंगे। एक सप्ताह पूर्व 25 लाख रुपये की पहली किस्त आ भी गई है। ईओ धर्मराज ने बताया कि इससे नगर के 11 वार्डों में सात सीसी रोड, आठ इंटरलॉकिंग सड़क सहित विभिन्न कार्य कराएं जाएंगे। इसके अलावां 100 स्ट्रीट लाइट का क्रय किया जाएगा। लाइट को नगर के सभी वार्डों में लगाया जाएगा। इससेे प्रकाश व्यवस्था दुरूस्त होगी, जो बजट बचेगा। उसके पैसे से टूटी नाली, खुले मेन होल के ढ़क्कन को दुरुस्त कराया जाएगा। वर्तमान में नगर में कुल 550 पोल है। इस पर स्ट्रीट लाइट लगाई गई है। कई पोल पर लाइट फ्यूज है। जिसे बदलवाया जाता है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.