भभुआ, अप्रैल 3 -- ट्रक लूट में का उद्भेदन कर 24 घंटों में आरोपितों को पुलिस ने दबोचा लूट का ट्रक, कांड में प्रयुक्त होंडा साइन, अपाची व पल्सर बाइक जब्त (पेज तीन) भभुआ,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के पूरब बाइपास रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास से 50 लाख रुपए का सामान लदे ट्रक लूट मामले में पुलिस ने छह आरोपितों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपितों में नगर थाना क्षेत्र के अखलासपुर गांव के नौशाद अली, अरमान आलम, फिरदोश अली, वारिश आलम, जावेद अंसारी व शहर के छावनी मुहल्ला के शाहिल आलम शामिल हैं। पुलिस ने लूट के 50 लाख का माल लदे ट्रक को घटना के दो घंटे में बरामद कर लिया था। जबकि कांड में प्रयुक्त बदमाशों की होण्डा साइन, अपाची व पल्सर बाइक को बाद में जब्त किया गया। पुलिस अधीक्षक हरिमोहन शुक्ला ने अपने कार्यालय कक्ष में गुरुवार को आयोजित प्रेसवार्ता में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.