भदोही, फरवरी 13 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत गुरुवार को इंडियन रेडक्रास सोसाइटी द्वारा 50 टीबी रोगियों में पोषण आहार पोटली का वितरण हुआ। सीडीओ बाल गोविंद शुक्ल के नेतृत्व में पोषण पोटली का वितरण हुआ। टीबी रोग के प्रति जन-जन को जागरूक करने का भी संकल्प लिया गया। इस दौरान सीडीओ ने बताया कि टीबी मुक्त बनाने के लिए टीबी मुक्त भदोही का संकल्प लेकर प्रशासन कार्य कर रहा है। स्वयंसेवी संस्थाओं के माध्यम से मरीज को पोषण आहार का वितरण किया जा रहा है। मरीज को नियमित रूप से दवा सेवन के साथ संतुलित आहार लेना चाहिए। सकारात्मक सोच के साथ अपने स्वास्थ्य के प्रति ध्यान देना चाहिए। जिला क्षय रोग आधिकारी डॉ. विवेक श्रीवास्तव ने कहा कि समस्त मरीजों को नियमित दवा एवं पोषण आहार लेना अत्ंयत जरूरी है। मरीजों से टीबी मुक्त भदोही में सहयोग...