सीवान, फरवरी 13 -- पचरुखी। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के डीआरएम के पचरुखी रेलवे स्टेशन निरीक्षण के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों व पचरुखी संघर्ष समिति ने एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की जोरदार मांग की। ज्ञापन के माध्यम से छपरा-गोरखपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 15105-06, लिच्छवी एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 14005-06 के ठहराव की मांग की गई है। पचरुखी रेल संघर्ष समिति के अध्यक्ष बीरेंद्र प्रसाद, पचरुखी प्रखंड प्रमुख तारा देवी व मुखिया संजू देवी ने डीआरएम को पत्र सौंपा है। ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि पचरुखी स्टेशन पर एक भी एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव नहीं है। इससे क्षेत्र के लोग व यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ती है। पहले भी इस संदर्भ में कई बार आवेदन देते हुए धरना-प्रदर्शन किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.