सीवान, फरवरी 6 -- पचरुखी, एक संवाददाता। थाने की पुलिस ने बुधवार की देर शाम जसौली गांव के एक बगीचे से 5 लीटर शराब के साथ एक धंधेबाज को पकड़ा है। जबकि पुलिस के गिरफ्त में आता देख 15 लीटर देशी शराब छोड़कर दो अन्य धंधेबाज फरार हो गए। पकड़ाया धंधेबाज इसी गांव का कौलेशवर राम है। जबकि पकड़ाए धंधेबाज से पूछताछ में मिले सुराग के आधार पर पुलिस शराब छोड़कर फरार दोनों धंधेबाजों के धड़पकड़ के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी में जुटी है। वहीं पुलिस ने पचरुखी निवासी रेहान अली को दूसरी बार शराब पीने के आरोप में बुधवार की देर शाम पकड़ लिया एवं दोनों से पूछताछ के बाद पुलिस ने गुरुवार को जेल भेज दिया। पुलिस से जुड़े सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की देर शाम गुप्त सूचना के आधार पर जसौली बलुआ टोला गांव के समीप एक बगीचे में धंधेबाजों द्वारा देशी शराब...