सीवान, फरवरी 16 -- पचरुखी। प्रखंड में धान के खरीद का लक्ष्य अबतक पूरा नही हो पाया है। विभाग ने प्रखंड में धान की खरीददारी के लिए 56 सौ मैट्रिक टन का लक्ष्य निर्धारित किया था। लेकिन, अबतक प्रखंड क्षेत्र के पंचायतों में 13 पैक्स में करीब 42 मैट्रिक टन का ही खरीददारी हो पाया है। प्रखंड में कुल 17 पंचायत हैं। जिसमें भटवलिया, मखनूपुर, बिन्दुसार बुजुर्ग और गोपालपुर पैक्स ने धान की खरीददारी नही की है। हालांकि विभाग ने चारों पंचायत के पैक्स को अगल बगल के पंचायतों से धान बिक्री के लिए टैग किया गया था। इससे उक्त चार पैक्स के किसानों को धान की बिक्री करने में परेशानियों का भी सामना करना पड़ा है। पिछले साल भी 13 पंचायतों में ही धान की खरीदारी शुरू हुई थी। जबकि, 4 पंचायतों के किसानों को धान बिक्री के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था। बीसीओ अरव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.